इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर रवींद्र सोनकर ने बताया कि इससे पहले जो बीमारी थी, अबकी बार जन्म हुई बच्चे को भी वही बीमारी थी। जिसके चलते 24 घंटे में ही बच्चे की मौत हो गई।
यूपी के श्रावस्ती के मल्हीपुर खुर्द गांव की एक महिला ने रविवार को एक प्लास्टिक बेबी को जन्म दिया। 24 घंटे में ही इस बच्चे की मौत हो गई। यह दूसरा मौका है जब इस महिला ने प्लास्टिक बेबी को जन्म दिया है। इससे पहले भी उसने ऐसे ही बच्चे को जन्म दिया था। जिसकी भी मौत कुछ ही देर में हो गई थी।
विज्ञापन
मल्हीपुर खुर्द निवासी मन्नतुल पत्नी जुमई ने सीएससी में एक प्लास्टिक बेबी को जन्म दिया। इस बच्चे की मौत 24 घंटे में ही हो गई। यह कोई पहला मौका नहीं है, जब इस महिला के साथ ऐसा हुआ है। इससे पहले भी वर्ष 2020 में इस महिला ने सीएससी में ही इसी तरह एक प्लास्टिक बेबी को जन्म दिया था। जिसकी सात मिनट में ही मौत हो गई थी।
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर रवींद्र सोनकर ने बताया कि इससे पहले जो बीमारी थी, अबकी बार जन्म हुई बच्चे को भी वही बीमारी थी। जिसके चलते 24 घंटे में ही बच्चे की मौत हो गई।