फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Wed, 19 Nov 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुरबेनी निवासी गर्भवती गरिमा देवी (28) की मंगलवार की शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके बाद उनके पिता ने ससुराली जनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व घर से निकालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गिलौला क्षेत्र की ही ग्राम पंचायत डिकरा निवासी रामस्वरूप ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी गरिमा का विवाह छह साल पहले कुरबेनी निवासी अनूप कुमार के साथ किया था। ससुरालीजन दहेज के लिए अक्सर गरिमा की पिटाई करते रहते थे।

बताया कि मंगलवार को आरोपियों ने दहेज के लिए उनकी गर्भवती बेटी की पिटाई करके उसे घर से निकाल दिया और उसे उनके घर डिकरा छोड़ गए। गरिमा की हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पीड़ित पिता ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें