जमुनहा(श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गंगाभागड़ निवासी विजय कुमार अपनी पत्नी जानकी देवी कते गुरुवार दोपहर अल्ट्रासाउंड कराने जमुनहा बाजार ले गया था। जहां काफी देर तक विजय व जानकी अल्ट्रासाउंड के बाहर बैठे रहे। इस बीच जानकी देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जब तक विजय कुछ करता जानकी बेहोश होकर गिर पड़ी जिससे उसकी मौत हो गई। आनन फानन परिवारीजन पुलिस को सूचना दिए बगैर जानकी के शव को घर ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद