गिरंट बाजार। मल्हीपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने रविवार को थाने में तहरीर देकर पिटाई व छेड़छाड़ का आरोप लगाया। महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर एक बजे वह घर पर अकेली थीं। तभी गांव निवासी चार लोग जबरन उनके घर में घुस आए और उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर उनकी पिटाई और छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। महिला ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी दोबारा उनके घर आए और उनके साथ छेड़छाड़ व पिटाई की। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोप फर्जी लगे रहे हैं। जांच की जा रही है।