फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विजेता खिलाड़ी एसपी से सम्मानित

विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में बैडमिंटन टीम को सम्मानित करते एसपी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। बहराइच में आयोजित 43वीं अंतरजनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में महिला टीम द्वारा प्रथम स्थान हासिल करने पर सोमवार को एसपी राहुल भाटी ने खिलाड़ियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने बताया कि खेलकूद समिति गोरखपुर जोन द्वारा आयोजित क्लस्टर प्रतियोगिता में महिला पुलिस टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। टीम में शामिल छह खिलाड़ियों उपनिरीक्षक विरांगना मिश्रा ने 40 से अधिक आयु वर्ग में प्रथम, 50 से अधिक आयु वर्ग में द्वितीय स्थान, महिला आरक्षी एकता पांडेय ने महिला टीम चैंपियनशिप में प्रथम व महिला ओपन डबल्स में प्रथम, शालू मिश्रा ने महिला ओपन सिंगल्स में प्रथम, महिला ओपन डबल्स में प्रथम व महिला टीम चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, मुख्य आरक्षी वेदानंद मिश्रा, सत्यम कुमार मिश्रा व सूरज बली ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस पर सभी को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें