फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण से बचाने को किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। महिलाओं को रक्त अल्पता व कुपोषण से बचाने के लिए उन्हें जागरूक किया जाएगा। इसके लिए आज रविवार से राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाएगा। इसके तहत जन जागरूकता लाने के लिए नियमित कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया है। यह बातें शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने आयोजित तैयारी बैठक में कहीं।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ओपी आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह के पहले दिन 01 सितंबर को वजन दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 05 वर्ष तक के बच्चों का वजन किया जाएगा। 02 सितंबर को सुपोषण दिवस पर ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में बैठक होगी। जिसमें पोषण, ऊपरी आहार का सही समय, गुणवत्ता मात्रा तथा भोजन की आवर्ती पर चर्चा की जाएगी।
तीन सितंबर को पोषण वाटिका सुदृढ़ीकरण के तहत स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में पोषण वाटिका बनाने तथा पौष्टिक शाक सब्जियां उगाने के बारे में बताया जाएगा। 04 को सुपोषण स्वास्थ्य मेला, 05 को बाल सुपोषण उत्सव, 06 को ब्लॉक स्तरीय बैठक, 07 को सुपोषण कुंज, 09 को किशोरी दिवस का आयोजन होगा।
विज्ञापन

10 को पोषण रैली गृह भ्रमण, 11 को गृह भ्रमण ऊपरी आहार पुस्तिका पर चर्चा, 12 को किशोरी प्रभात फेरी, 13 को बाल सुपोषण उत्सव, 14 को वीएचएसएनडी, 16 को ममता दिवस, 17 को पोषण फेरी निकाली जाएगी।
18 को गृह भ्रमण, 19 को सुपोषण चौपाल, 20 को अन्नप्रासन दिवस, 21 सुपोषण कुंज, 23 को सुपोषण चौपाल, 24 को पोषण वाटिका, 25 को वीएचएसएनडी, 26 को लाडली दिवस, 27 को सुपोषण झांकी, 28 को वीएचएसएनडी सुपोषण कुंज तथा 30 सितंबर को गोदभाराई एवं बाल सुपोषण उत्सव मनाया जायेगा।
इस कार्यक्रम में यदि किसी भी स्तर पर शिथिलता एवं लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बैठक में सीडीओ, एडीएम, सीएमओ, डीपीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें