फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सहित जंगली लकड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसिया। पूर्वी सोहेलवा रेंज में अवैध कटान धड़ल्ले से जारी है। गुरुवार को वन कर्मियों ने 17 साइकिल सवारों को जंगली लकड़ी के साथ रोक लिया। जब तक वन कर्मी इसकी सूचना अधिकारियों को देते सभी आरोपी साइकिल छोड़ कर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन

सोहेलवा जंगल लकड़ी चोरों के लिए मुफीद है। आए दिन वहां कीमती लकड़ी की चोरी होती रहती है। गुरुवार को वन कर्मियों को सूचना मिली कि कुछ ग्रामीण जंगली लकड़ी काट कर साइकिल से ले जा रहे हैं। इस पर जब वनकर्मियों ने ग्रामीणों की घेराबंदी जरमौली चौकी के निकट घोलिया गांव के पास की तो सभी 17 साइकिल सवार साइकिल व उस पर लदी 30 बोटा खैर की लकड़ी छोड़कर फरार हो गए। वन क्षेत्राधिकारी मदन लाल ने बताया कि पकड़ी गई लकड़ी जंगल की है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें