फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: टुल्लू पंप से पानी भरते समय लगा करंट, पत्नी की मौत... बचाने में पति गंभीर रूप से झुलसा

Fri, 11 Apr 2025 05:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट लगने से पत्नी की मौत हो गई। उसे बचाने में पति गंभीर रूप से झुलस गया। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
करंट से महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती में बृहस्पतिवार को करंट लगने से महिला की मौत हो गई। जबकि, पत्नी को बचाने में पति गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन


घटना मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कथरा माफी गांव की है। गांव निवासी किरन देवी (22) घर के पीछे लगे टुल्लू पंप से पानी लेने गई थी। किरन ने जैसे ही पंप को हाथ लगाया, उसमें करंट उतरने के कारण वह करंट की चपेट में आ गई। उन्हें बचाने पहुंचे पति कुरकुट आर्य (27) भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों को करंट लगता देख बच्चे चीख उठे। शोर सुनकर पड़ोसी भागकर पहुंचे। 

लोगों ने तार को बोर्ड से अलग करके दंपती को सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद किरन को मृत घोषित कर दिया। जबकि, कुरकुट का इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें