फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 46 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

Mon, 29 Jan 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गेहूं खरीद को लेकर विपणन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार 46 केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। डीएम ने इसे लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम कृतिका शर्मा ने बताया कि शासन ने न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं की राजकीय खरीद बढ़ाने के लिए मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं खरीद कराने का निर्णय लिया गया है इसके तहत जिले में 46 गेहूं क्रय केंद्रों की स्वीकृति प्रदान की गई है। हरिहरपुररानी में खाद्य विभाग की ओर से भिनगा मंडी, भरथा बेलभरिया, पीसीएफ की ओर से अकबरपुर, तिलकपुर, मोहम्मदपुर कलां, यूपीएसएस द्वारा शाहपुर कला, भिनगा, बैरागीजोत, परसा डेहरिया, नौबस्ता, सलारपुर, भारतीय खाद्य निगम द्वारा भिनगा मंडी व तिलकपुर में गेहूं खरीदा जाएगा। वहीं खाद्य विभाग सिरसिया के दुर्गापुर केपी, पीसीएफ द्वारा लक्ष्मणपुर बाजार, एकघरवा, परसोहना, भरथकलां, सिरसिया, वीरपुर, बनकटवा जुड़पनिया, यूपीएसएस द्वारा लक्ष्मणपुर बाजार, जमुनहा में खाद्य विभाग द्वारा नासिरगंज महादेवा, मिर्जापुर (पटपरगंज), पीसीएफ द्वारा इमलिया करनपुर, मल्हीपुर खुर्द, कथरामाफी, जमुनहा भवनियापुर, शिकारी चौड़ा, रामगढ़ी, यूपीएसएस द्वारा लालबोझा दर्वेश गांव, लक्ष्मणपुर सेमरहनिया, गिलौला में पीसीएफ द्वारा धुसवा, नीबाभारी, यूपीएसएस द्वारा गुजरवारा, सोनवा, हुसैनपुर खुरूहुरी, पचदेवरी माफी, परेवपुर, लंगडीगूलर, कटार प्रहलादा, इकौना में खाद्य विभाग द्वारा रमवापुर व मोहनीपुर (भगवानपुर बनकट), पीसीएफ द्वारा सेमगढ़ा, यूपीएसएस द्वारा इकौना पर गेहूं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें