फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बारिश से गेहूं की फसल को मिली संजीवनी

Thu, 29 Jan 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गेहूं की फसल में खाद की बोआई करता किसान। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/तुलसीपुर/वीरपुर। तराई में मौसम की उठापटक जारी है। मंगलवार को दिन में बादलों की आवाजाही के बीच देर रात बारिश शुरू हो गई। बारिश का सिलसिला मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह तक जारी रहा।
विज्ञापन


बारिश के चलते तराई का तापमान दो डिग्री लुढ़क गया। बारिश से किसानों को फायदा हुआ और किसान खुश नजर आए। हालांकि बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


जलभराव के चलते सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। उन्हें कीचड़ व पानी के बीच से स्कूल जाना पड़ा। वहीं, कई बच्चों का स्कूल भी बारिश के चलते छूट गया।
विज्ञापन






बारिश के चलते जहां एक ओर गलन व जलभराव से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो वहीं किसानों को फायदा हुआ। बारिश से गेहूं की फसल को संजीवनी मिली और किसानों का सिंचाई का खर्च बच गया। बारिश के बाद किसानों को गेहूं की फसल में यूरिया की ट्राप ड्रेसिंग करते देखा गया। वीरपुर निवासी किसान अविनाश, अनिल, राजू, बाबादीन आदि ने बताया कि गेहूं के लिए ये बारिश फायदेमंद है। किसानों ने बताया कि जिन सरसो में माहू कीट का खतरा था वो टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें