फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से सोनवा थाना क्षेत्र के शाहपुर कठौतिया गांव में एक किसान की पांच बीघा फसल जल कर राख हो गई। तीन दिन में यह तीसरी घटना है। जब खेतों में खड़ी फसल जल कर राख हो गई। वहीं तीनों स्थानों पर आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के शाहपुर कठौतिया गांव में दोपहर में अचानक बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गई। इससे निकली चिंगारी खड़ी फसल पर गिर गई। चिंगारी गिरते ही गेहूं के खेत में आग लग गई। जिससे किसान निरहू पुत्र जग्गू की पांच बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख हो गई। बगल के खेत में पड़ी डंठल के कारण आग फैल रही थी कि ग्रामीणों ने उसे रोक कर काबू कर लिया।
वहीं ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड उस समय पहुंची जब ग्रामीण आग पर लगभग काबू पा चुके थे। यह तीन दिन के अंदर तीसरी घटना है जब शाट सर्किट के कारण खेत में खड़ी फसल जल कर राख हो गई। इससे पहले भी जमुनहा, व इकौना में भी आग के चलते गेहूं की फसल जल कर राख हो गई थी। इन दोनों स्थानों पर दमकल देर से पहुंचा। देरी के संबंध में अग्रिशमन केंद्र प्रभारी वीरेंद्र प्रसाद का कहना है कि सूचना मिलते ही वाहन गंतव्य की ओर रवाना हो जाता है। लेकिन कभी कभी दूरी होने के कारण कुछ समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें