फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ हवा से बढ़ी ठंड, धुंध में लिपटी तराई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व लगातार चल रही तेज पछुआ हवा के कारण तराई में मौसम का मिजाज दिन प्रतिदिन ठंडा हो रहा है। देर शाम शुरू होने वाला घना कोहरा सुबह नौ बजे तक बना रहता है। ऐसे में लोग ठंड से बचने के लिए सुबह शाम खुद को गर्म कपड़ों में समेटने को विवश हो रहे हैं। वहीं मंगलवार छाई धुंध के कारण लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिसंबर का प्रथम सप्ताह बीत चुका है। ऐसे में जिले में ठंड अब बढ़ गई है। मंगलवार को तीन किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली पश्चिमोत्तर हवा से मौसम का मिजाज और ठंडा हो गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं आर्द्रता 70 प्रतिशत होने के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है।
दोपहर बाद छाई धुंध व शाम को अचानक शुरू हो रहा कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। ऐसे में लोगों को ठंड से परेशान देखा जा रहा है। वहीं सिरसिया व जमुनहा के तराई क्षेत्र सहित राप्ती के कछार में बसे गांव के लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को विवश हैं।
विज्ञापन

दोपहर बाद हल्की धूप निकलने के कारण मौसम कुछ घंटों के लिए सामान्य रहा। शाम को कोहरे के कारण ठंड फिर बढ़ गई है। इस बारे में जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने बताया कि अभी तापमान और नीचे गिर सकता है। लोगों को चाहिए कि वह एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें