भिनगा के अंजुमन मार्केट की खुली दुकानें।
- फोटो : भिनगा के अंजुमन मार्केट की खुली दुकानें।
श्रावस्ती। जिला प्रशासन ने भिनगा नगर में सोमवार को साप्ताहिक बंदी घोषित की है। फिर भी बंदी का असर कहीं भी देखने को नहीं मिल रहा है। वहीं प्रशासन भी बंदी को पूरी तरह से लागू करने में असफल नजर आ रहा है।
मजदूर तबके को एक दिन का आराम मिल सके इसके लिए आपातकालीन व आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य दुकान व प्रतिष्ठान को सप्ताह में एक दिन बंद रखने का आदेश डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने दिया है। सोमवार को इलेक्ट्रानिक्स व हार्डवेयर की दुकान हो या फिर कपड़े व जूता चप्पल की दुकान सभी खुली नजर आई। दुकानों पर सामान्य दिनों की तरह ही काम होता दिखा। इससे दुकान पर काम करने वाले मजदूरों को पूरे सप्ताह काम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
साप्ताहिक बंदी का कराया जाएगा पालन
भिनगा नगर क्षेत्र के बाजार में साप्ताहिक बंदी का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। यदि कोई दुकानदार साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - आशीष भारद्वाज, एसडीएम भिनगा