फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बरसात बाद खिली धूप से चढ़ा पारा

Sat, 03 Feb 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में बृहस्पतिवार को रिमझिम बारिश के बाद शुक्रवार को चटक धूप निकली और पारा नौ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे कंपकपाती ठंड से जूझते लोगों को राहत मिली। इस बीच चलने वाली तेज पछुआ हवा से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। ऐसे में एक बार फिर कोहरे व पाले का प्रकोप बढ़ने के साथ ही तापमान में गिरावट की भी संभावना है।
विज्ञापन

मान्यता है कि ‘आधे माघे कंबर कांधे’ अर्थात माघ मास के प्रथम पखवाड़ा बीतने के साथ ही ठंड का प्रकोप भी समाप्त हो जाता है। लोग कंबल ओढ़ना छोड़, कंधे पर रखना शुरू कर देते हैं। बुधवार तक ऐसा ही प्रतीत हो रहा था। लेकिन बृहस्पतिवार को शुरू हुई रिमझिम बारिश से ठंड बढ़ गई। ऐसे में शुक्रवार सुबह से निकली चटकीली धूप ने लोगों को कंपकपाती ठंड से राहत दिला दी। हालांकि बाद में करीब 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पश्चिमी हवा ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। वहीं तेज हवा से खेतों में लगी अरहर, सरसों, राई, तोरिया, अलसी व मसूर में फूल गिरने की आशंका है। उधर, तैयार हो चुकी सरसों आदि की फसल के गिरने से नुकसान की आशंका बढ़ गई है। तेज हवा का असर खेतों में लगी अन्य फसलों पर भी पड़ सकता है। जिसे लेकर किसान परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं कृषि विभाग के अनुसार तेज पछुआ हवा से रात के तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें