फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: चौपाल में दस को मिली खतौनी, हटवाया गया कब्जा

Fri, 26 May 2023 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडो-नेपाल सीमा से सटे सागर गांव में आयोजित हुई चौपाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जमुनहा (श्रावस्ती)। ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण के लिए जिला प्रशासन की ओर से नई पहल की गई है। इसके तहत शुक्रवार को इंडो-नेपाल सीमा से सटे कंपोजिट विद्यालय सागर गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जहां मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या सुन कर उसका मौके पर समाधान किया। इसकी अध्यक्षता डीएम ने की। इस दौरान छात्रा शांती पाठक व पिंकी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

चौपाल में डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को दो विकास खंडों के एक एक ग्राम पंचायतों में वृहद चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लेखपाल से लेकर सभी अधिकारी मौजूद रह ग्रामीणों की समस्या सुन उसका निराकरण करेंगे। सीडीओ अनुभव सिंह ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास के पात्रों का नाम, विवरण व आधार नंबर सहित जमा करने का निर्देश दिया। समाज कल्याण अधिकारी गौरव खड़ायत ने विधवा पेंशन के आवेदन के लिए पात्रों का नाम सूची में दर्ज किया। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों की विभिन्न शिकायतों पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों से आवेदन लेने का निर्देश दिया। मौके पर लेखपाल ने खतौनी पढ़ कर सुनाया। जिसमें 37 लोग मृत मिले। इस दौरान दस लोगों को तत्काल वरासत दर्ज कर नि:शुल्क खतौनी प्रदान की गई। जबकि सुभाष, सतीश, अछैवर, राज किशोर की शिकायत पर डीएम ने टीम गठित कर भयापुरवा में घूर गडढ़ा हटाने एवं मल्हीपुर थाना प्रभारी रामपाल यादव व नायब तहसीलदार शुभम तिवारी को मौके पर भेजकर जेसीबी से कब्जा हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने कब्जा हटवाने के साथ ही दोबारा कब्जा करने पर विधिक कार्रवाई करने की हिदायत दी। इस दौरान डीएम व सीडीओ ने कविता देवी, करीमा की गोद भराई करने के साथ ही कल्पनाथ की पुत्री अंशिका व मेराज के पुत्र आदिल का अन्नप्राशन भी कराया। इस मौके पर सभी संबंधित अधिकारी व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें