फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर तक बूंद बन कर बरसा कोहरा, फिर खिली धूप

विज्ञापन
शुक्रवार को धूप निकलने के बाद निकले बच्चे भिनगा बाजार में टहलने निकले। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। शीतलहर के बीच बदली व बरसात का प्रकोप झेल रहे तराईवासियों को शुक्रवार दोपहर बाद राहत मिली। दोपहर बाद घने कोहरे की चादर चीरकर निकली धूप ने लोगों को कंपकंपाती ठंड से राहत दिलाया। ऐसे में हर कोई राहत के लिए घरों से बाहर निकल आया। इस दौरान हवाओं की गति धीमी होने के कारण लोगों ने गुलाबी धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन

तराई में दिन रात चल रही पश्चिमोत्तर बर्फीली हवाओं व बरसात के कारण जहां मौसम का पारा लुढ़क कर तीन डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। वहीं कोहरा बूंद बन कर बरस रहा था। लोग पूरे दिन खुद को गर्म कपड़े में लपेटने के बाद भी अलाव का सहारा लेने को विवश थे। इससे सिर्फ इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी बेहाल देखे जा रहे थे। ऐसे में घने कोहरे की चादर चीर कर शुक्रवार दोपहर बाद सूरज निकला।
दोपहर एक बजे के करीब निकली धूप ने हवाओं की गति धीमी होने के कारण शीतलहर का प्रकोप झेल रहे लोगों को राहत दिलाया। मौसम सामान्य देख जहां लोग घरों से बाहर निकल आए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अपने मवेशियों को राहत दिलाने के लिए धूप में बांधते दिखे। शुक्रवार को पारा पांच डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं इस बारे में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमबी सिंह बताते हैं कि शनिवार को भी मौसम ऐसा बना रह सकता है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ेगी। रात में कोहरा पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें