फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: हल्की बारिश से ही सड़कों पर जलभराव, बढ़ीं दिक्कतें

Sun, 09 Jul 2023 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में कीचड़ व जलभराव से बढ़ी मुश्किल
विज्ञापन

तुलसीपुर (श्रावस्ती)। जिले में अभी तक अपेक्षित बरसात नहीं हुई। इससे धान के खेतों में दरार पड़ गई है। वहीं शनिवार रात हुई रिमझिम बरसात के कारण गांवों में विकास कार्यों की पोल खुल गई। जगह-जगह कीचड़ व जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
जिले में अपेक्षित बरसात न होने से धरती प्यासी है। खेतों की प्यास बुझाने के लिए किसान दिन रात पंपिंग सेट चला रहे हैं। इसके बाद भी धान के खेत में दरार देखी जा रही है। वहीं इसके विपरीत गिलौला के ग्राम नेवारिया के मजरा दुर्गापुर में हल्की बरसात में ही गांव के विकास की पोल खुल गई।
विज्ञापन

जिले में शनिवार रात हुई हल्की बरसात के बाद गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। इसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कई बार जिम्मेदारों से सड़क मरम्मत की मांग की। इसके बाद भी ध्यान न देने से ग्रामीणों को दुश्वारी झेलनी पड़ रही हैं।
वहीं बच्चे भी कीचड़ व जलभराव से होकर विद्यालय जाने को विवश हैं। जिले में चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान भी दुर्गापुर गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां नालियां कई जगह टूटी हुई हैं, लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी मार्ग पर एकत्र रहता है। लोग घरों का पानी रास्ते पर गिराते हैं जिसके चलते हल्की बारिश होने पर रास्ते पर जलभराव की समस्या उत्पन्न होती रहती है।
विज्ञापन

दुर्गापुर गांव के पसियन पुरवा में भी नाली निर्माण न कराए जाने व खड़ंजे की मरम्मत न होने से मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी रहती है। ऐसे में दुर्गापुर निवासी राज कुमार, राधेश्याम, अंबर लाल, श्याम सुंदर आदि ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें