फोटो - 01, 02
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय में अपनी शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जनकी समस्याओं को देखते हुए पुलिस कार्यालय परिसर में पुलिस कैफे का निर्माण कराया गया। जिसका शनिवार शाम एसपी ने उद्घाटन किया।
पुलिस कार्यालय परिसर में नवनिर्मित कैफे का एसपी प्राची सिंह ने उद्घाटन किया। इस दौरान एक बच्ची ने केक काटकर कैफे की शुरुआत की। इस दौरान एसपी ने बताया कि पुलिस कार्यालय में अपनी शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस आफिस में तैनात कर्मचारियों से लेकर फरियादियों के खानपान के लिए आसपास कोई प्रतिष्ठान नहीं था। इसके चलते उन्हें पुलिस कार्यालय से शहर के अंदर आना पड़ता था। पुलिस कार्यालय तथा पुलिस कार्यालय के बगल महिला थाने में प्रतिदिन 200 से 300 फरियादी व आमजन अपने कार्यों को लेकर आते हैं। पुलिस कैफे में समोसा, चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक के साथ भोजन की व्यवस्था भी की गई है। कैफे में सभी प्रकार के व्यंजन किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौके पर एएसपी प्रवीण कुमार यादव, सीओ नगर अतुल कुमार चौबे, इकौना संतोष कुमार, जमुनहा सतीश कुमार शर्मा सहित सभी थाना प्रभारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद