फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: हाईवे व कई प्रमुख मार्गों पर भरा पानी

Thu, 18 Sep 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बदला मार्ग पर लक्ष्मनपुर के निकट भरा पानी। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र हो या नगर, हर जगह जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था की पोल खुल रही है। जिम्मेदार व्यवस्था को सुधारने के प्रति उदासीन दिख रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में शनिवार रात से ही हो रही तेज बारिश ने जिम्मेदारों की तैयारियों की कलई खोल दी है। फोरलेन मार्ग हो या टू-लेन, हर जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। रेहरा पुरवा के निकट भिनगा-बहराइच फोरलेन सड़क पर पानी भरा होने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।

बरदेहरा-बदला मार्ग पर लक्ष्मनपुर के निकट पानी भरा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसी तरह गांव व नगर क्षेत्र में नालियाें के चोक होने से सड़क पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन


भिनगा नगर में एचडीएफसी बैंक के निकट, अशोक तिराहे के निकट, हनुमानगढ़ी मंदिर के निकट सहित अन्य स्थानों पर जलभराव हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र में गद्दीपुरवा, जमुनहा सहित अन्य स्थानों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें