फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे वाशू

Fri, 24 Oct 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बौद्ध परिपथ पर वाशू का स्वागत करते लोग।- संवाद
विज्ञापन
कटरा। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आगरा के राजपुर चुंगी निवासी वाशू साइकिल से बृहस्पतिवार को कटरा पहुंचे। यहां लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


पर्यावरण का संरक्षण करने के प्रति लोगों को संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से वाशू लगातार पांच माह से साइकिल से भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो जून 2025 को आगरा से साइकिल यात्रा शुरू की थी। वह राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश होते श्रावस्ती पहुंचे हैं।

बताया कि अब तक उन्होंने 29 जिलों का भ्रमण कर लिया है। कटरा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। वाशू ने बताया कि शुक्रवार को वह डीएम अजय कुमार द्विवेदी से मुलाकात कर यात्रा का विवरण देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाना हम सभी का दायित्व है, ताकि हम दैवी आपदाओं से बच सकें। इस मौके पर काशीराम वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, राजेश कुमार पांडेय, माता प्रसाद व सिद्धनाथ जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें