फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कहीं संपत्ति के लिए तो नहीं हुई सुनीता की हत्या

Mon, 05 Jan 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के शाहपुर बरगदवा निवासी सुनीता (18) की हत्या में संपत्ति लालच की चर्चाएं जोरों पर हैं। बगल के कमरे में लेटे चाचा-चाची को वारदात की जानकारी न होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस भी पारिवारिक एंगल को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन



सिरसिया क्षेत्र के शाहपुर बरगदवा निवासी सुनीता अपने पिता पंचूराम व मां कलावती की इकलौती संतान थी। ग्रामीणों ने बताया कि पंचूराम ने अपनी शादी बंगाल निवासी कलावती से की थी। कलावती दिमागी रूप से थोड़ा कमजोर थीं। शादी के काफी दिन बाद सुनीता ने जन्म लिया था।

ऐसे में सुनीता ही पंचूराम की चल-अचल संपत्ति की इकलौती वारिस थी। गांव में चर्चा है कि बालिग होने के साथ ही सुनीता का पंचूराम की सात से आठ बीघा जमीन व पक्के मकान की हकदार होना ही उसकी निर्मम हत्या का कारण हो सकता है।
विज्ञापन




बड़े भाई ने बेच दिया था अपना खेत
ग्रामीणों ने बताया कि पंचूराम के बड़े भाई छोटू वर्मा ने अपने हिस्से की लगभग पूरी जमीन बेच दी है, जबकि पंचूराम के पास अभी भी सात-आठ बीघा खेत है। पंचूराम अपनी कुछ जमीन बेच कर इसी साल सुनीता की शादी करना चाहते थे। शादी के बाद अपनी चल-अचल संपत्ति सुनीता के नाम करना चाहते थे। सुनीता की शादी के लिए पंचूराम ने योग्य लड़के की भी तलाश शुरू कर दी थी। ग्रामीणों में चर्चा है कि पंचूराम का यही सोच व कुछ लोगों के अंदर पनप रहा संपत्ति का लालच ही सुनीता की निर्मम हत्या का कारण बन गया।



हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। घटना को परिवार के ही किसी सदस्य द्वारा अंजाम दिया जाना प्रतीत हो रहा है। संदिग्धों से पूछताछ, सर्विलांस व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। दो से तीन दिन में जांच पूरी कर घटना का खुलासा कर हत्यारोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-राहुल भाटी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें