फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कहीं संपत्ति के लालच में तो नहीं हुई मिट्ठूलाल की हत्या

Sat, 20 May 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेटे के ससुर व साले ने तो नहीं अंजाम दी वारदात
मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिया तहरीर

इकौना (श्रावस्ती)। पूरेदीननामगढ़ के मजरा चमारनपुरवा निवासी वृद्ध किसान मिट्ठूलाल की हत्या के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी ने अपने समधी व बहू के भाई पर संपत्ति के लिए पति की हत्या का आरोप लगाते हुए इकौना पुलिस को तहरीर दिया है। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दिया है। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे दीननामगढ़ के मजरा चमारन पुरवा निवासी मिट्ठूलाल गौतम (60) बृहस्पतिवार रात खेत में लगे गन्ने की फसल की रखवाली करने गया था जिसकी लाश शुक्रवार सुबह खाली पड़े गेहूं के खेत में गन्ने की पत्ती के नीचे मिली थी। इस मामले में मृतक के भाई जैजै राम ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की आशंका जताया था। वहीं मामले में शुक्रवार देर शाम तब नया मोड़ आ गया जब मृतक की पत्नी सीता रानी ने अपनी ही बहू के पिता थाना क्षेत्र के ही मध्य नगर मनोहरापुर निवासी पुत्तीलाल पुत्र रामफेरन व शिवकुमार पुत्र पुत्तीलाल पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दिया।
विज्ञापन

सीतारानी का आरोप है कि उसकी बहू के पिता व भाई को यह आशंका थी कि कहीं मिट्ठूलाल अपनी जमीन बेचकर बेटियों को न दे दे। इस बात को लेकर पिता पुत्र मृतक से रंजिश रखते थे। इस बात को लेकर कुछ दिन पहले पिता पुत्र ने मिल कर पीड़िता के पति को न सिर्फ मारा पीटा बल्कि जानमाल की धमकी भी दिया था। पीड़िता की तहरीर पर इकौना पुलिस ने आरोप के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दिया है। वहीं घटना के बाद आरोपी पिता पुत्र घर छोड़कर फरार हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें