कांग्रेस जिलाध्यक्ष के भाई व नगर पंचायत अध्यक्ष के देवर पर लगा आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। इकौना नगर में शनिवार को लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष का चचेरा भाई व नगर पंचायत अध्यक्ष का देवर दूसरे समुदाय की युवती को बहलाफुसला कर अपने साथ भगा ले गया। युवती की रविवार को बरात आनी थी। वह अपने साथ दहेज के आभूषण व 1.30 लाख रुपये की नकदी भी साथ लेकर गयी है।
नगर पंचायत इकौना में विगत दिनों चुनाव हुआ था। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष नसीम चौधरी की पत्नी गजाला चौधरी नगर पंचायत अध्यक्ष चुनी गई हैं। इनका अभी शपथ ग्रहण भी नहीं हुआ है। इसी बीच परिवार के ही अरशद पुत्र रशीद चौधरी नगर के ही एक दूसरे समुदाय की एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा कर शनिवार को अपने साथ भगा ले गया। घर में युवती के विवाह की तैयारियां चल रही थी।
इकौना पुलिस को दी तहरीर में युवती के पिता ने अपनी पुत्री को भगाने के मामले में अरशद सहित नसीम चौधरी व रशीद चौधरी को भी नामजद किया है। एएसपी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच करायी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को खोज निकाला जाएगा।