फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: हीट वेव के मरीजों के लिए आरक्षित हुआ वार्ड

Fri, 04 Apr 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में हीट वेव से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लू से ग्रसित मरीजों के इलाज के लिए छह बेड का एक विशेष वार्ड आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

गर्मी का पारा जैसे-जैसे चढ़ता जा रहा है। वैसे-वैसे लोगों की सेहत पर उसका प्रतिकूल प्रभाव भी दिखाई देने लगा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने हीट वेव की चपेट में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज प्रदान करने के लिए एक कोल्ड रूम का निर्माण किया है। जिसमें एक साथ छह मरीजों को भर्ती किया जा सकता है।
सीएमएस डॉ. केडी गुप्ता ने बताया कि आरक्षित वातानुकूलित वार्ड में मरीजों के बढ़ने पर अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उपचार के लिए आइस पैक, ग्लूकोज, ओआरएस पैक, सक्सन यंत्र, ऑक्सीजन, ठंडा पानी, आइस पैड सहित अन्य आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। हीट वेव से निपटने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें