फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अस्पताल में शुरू हुआ नए वार्ड का संचालन

Tue, 06 Feb 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में ऑपरेशन थियेटर के बगल ही नए वार्ड का निर्माण कराया गया है। जहां ऑपरेशन के बाद मरीजों को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में दक्षिणी पश्चिमी कोने पर ऑपरेशन थियेटर था। यहां ऑपरेशन के बाद ज्यादातर मरीजों को ग्राउंड फ्लोर पर बने वार्ड में शिफ्ट किया जाता था। जबकि अति गंभीर मरीजों को प्रथम तल पर स्थित वार्ड में भेजा जाता था। जहां चिकित्सक नियमित नहीं पहुंच पाते थे। कई बार विशेष परिस्थितियों में तीमारदारों को चिकित्सकों को बुलाने उनके कक्ष तक जाना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ऑपरेशन थियेटर की दक्षिणी दीवार तोड़ कर बगल में नए वार्ड का निर्माण कराया गया है। जहां अब ऑपरेशन के बाद मरीजों को रखा जाएगा। ऐसे में ऑपरेशन करने आने वाले चिकित्सक ऑपरेशन से पूर्व व बाद में उनका हाल जान सकेंगे। वहीं विशेष परिस्थिति में तीमारदार बगल के कक्ष में मौजूद डॉक्टर को बुला कर मरीजों की समस्या से अवगत भी करा सकेंगे। ऐसे में मरीजों को प्रथम व ग्राउंड फ्लोर पर आने-जाने की दिक्कतों से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें