श्रावस्ती। घर से खेत के लिए निकली एक आठ वर्षीय बालिका रास्ता भटक गई और सोनवा तिराहा पहुंच गई। पुलिस ने उसे परिजनों को साैंपा। सोनवा थाने की मिशन शक्ति टीम प्रभारी शिल्पी ने बताया कि बालिका तिराहे पर खड़ी होकर रो रही थी। इस दौरान गुजरे एक ई रिक्शा चालक ने उसे थाना पहुंचाया। जहां बालिका को समझाकर उसका नाम व पता पूछा गया। बालिका की सूचना के आधार उनके परिजनों को ढूंढकर बालिका को उन्हें सौंप दिया गया।