फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दहेज के लिए विवाहिता व परिजनों को पीटने का आरोप

Fri, 19 Jun 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। ग्राम पंचायत बरदेहरा निवासी ससुराली पक्ष पर विवाहिता और उनके परिजनों को पीटने का आरोप लगा है। पुलिस ने विवाहिता की मां की तहरीर पर ससुराल पक्ष के चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। गिलौला थाना क्षेत्र की रंगाइन ने सोनवा थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी कन्यावती का विवाह एक वर्ष पहले बरदेहरा निवासी पप्पू से हुआ था। रंगाइन ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज मांग रहा था। बुधवार सुबह कन्यावती को फिर प्रताड़ित किया गया। सूचना पर रंगाइन अपने पति ननके के साथ बेटी का हाल जानने बरदेहरा पहुंची। वहां आरोपियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और पिटाई की। थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि पप्पू, लहरी, सीताराम और टुटे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें