फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय का महत्वपूर्ण स्नोत बनेगी वाड़ी परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड ने मंगलवार को जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सिरसिया सहित कई अन्य ब्लॉकों में नाबार्ड के सहयोग से संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया। लाभार्थियों से मुलाकात कर वह किस तकनीक से काम कर रहे हैं, इसकी जानकारी हासिल की। इस दौरान थारु बाहुल्य गांव में संचालित योजनाओं को भी देखा। उन्होंने कहा कि वाड़ी परियोजना आदिवासी किसानों के लिए आय का महत्वपूर्ण स्नोत बनेगी।
विज्ञापन

मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड शंकर ए पांडे ने मंगलवार को श्रावस्ती का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सिरसिया में नाबार्ड की ओर से आदिवासी विकास निधि के सहयोग से संचालित वाड़ी परियोजना को देखा। इस परियोजना के तहत 450 आदिवासी किसानों की ओर से एक-एक एकड़ भूमि में आम एवं अमरूद के उद्यान लगाए गए हैं।
इस उद्यान का भ्रमण कर मोतीपुर कला में स्थित आदिवासी कला केंद्र में आयोजित कृषक सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस दौरान किसानों से संवाद करके उनकी ओर से पौध रोपण के लिए किस तकनीकि का इस्तेमाल किया जा रहा है, इसकी जानकारी भी ली। सम्मेलन के बाद नाबार्ड के सहयोग से संचालित बार्डर प्लांटेशन, लाइव फेन्सिंग, जल कुंड, बोरिंग के साथ भूमि एवं जल संरक्षण हेतु निर्मित बांध का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

भ्रमण के उपरांत उन्होंने वाड़ी किसानों की ओर से लगाये गये स्टालों का निरीक्षण कर वाड़ी कृषक कार्यशाला एवं थारु विकास एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की आम सभा में भी प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वाड़ी परियोजना आने वाले समय में इस क्षेत्र के आदिवासी कृषकों के लिए आय का एक महत्वपूर्ण स्नोत बनेगी। इस मौके पर जिला विकास प्रबंधक एमपी बरनवाल, भूमि संरक्षण अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा, श्रावस्ती ग्रामोद्योगा सेवा संस्थान के विजय राव, मृत्युंजय, प्रीतम शरण, दीपांशु, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें