फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भिनगा के निकट दिखा गिद्धों का कुनबा

विज्ञापन
लक्ष्मनपुर इटवरिया गांव स्थित खेत में मौजूद गिद्घों का कुनबा
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में विलुप्त हो चुके गिद्धों का कुनबा अब दिखाई देने लगा है। जिले के कई क्षेत्रों में गिद्धों का झुंड देख पर्यावरण प्रेमी उत्साहित हैं। जो इसे पर्यावरण के लिए अच्छा संकेत मान रहे हैं। तराई में लुप्त हो चुके गिद्धों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। कभी डाइक्लोफेनिक जैसी दवाओं के कारण विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके अब गिद्ध अब पुन: दिखाई देने लगे हैं। सिरसिया, तुलसीपुर व गिलौला सहित भिनगा के आसपास गांवों में अब गिद्धों की अच्छी खासी तादाद देखने को मिल रही है। इसे जंगल से जुड़े विशेषज्ञ पर्यावरण के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसा ही कुछ शुक्रवार को भिनगा के लक्ष्मणपुर इटवरिया गांव के निकट देखने को मिला। जहां खेतों में गिद्धों के झुंड दिखाई पड़े। झुंड में 20-30 गिद्ध शामिल थे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. विनोद कुमार की मानें तो पहले मृत पशुओं के शरीर में डीडीटी का अंश बढ़ने के कारण यह गिद्धों के शरीर में पहुंच गया। गिद्धों के अंडों की संरचना पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था। गिद्धों की बढ़ रही संख्या पर्यावरण के लिए अच्छा संकेत है। बस हम लोगों को गिद्धों को एक अनुकूल वातावरण देना चाहिए। ताकि उनकी संख्या बढ़ सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें