फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रोजगार मेले में 65 लोगों का चयन

Fri, 03 Mar 2023 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। आईटीआई भिनगा में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया। रोजगार मेले में विभिन्न जिलों की छह कंपनियां शामिल रहीं। इस दौरान पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कहा कि जिले में कई बार रोजगार मेले का आयोजन हुआ है। इसमे काफी संख्या में युवाओं को रोजगार मिला है। रोजगार मेले का लाभ लेने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय पर अपना पंजीयन कराएं। ताकि विभिन्न प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों में लोगों को रोजगार दिलाया जा सके। रोजगार मेले में आई विभिन्न कंपनियों की ओर से करीब 65 लोगों का चयन किया गया। जिनकी ओर से चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इस दौरान उनके रहने व खाने की व्यवस्था कंपनी करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें