फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन व नागरिक के बीच सेतु हैं स्वयंसेवक : डीएम

Tue, 20 Jan 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम अश्विनी कुमार पांडेय की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा संगठन की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि स्वयंसेवक नागरिक व प्रशासन के बीच में सेतु के रूप में होता है, जो आपदा व युद्ध जैसे हालात में लोगों की सहायता करता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को आपदा और युद्ध जैसी स्थितियों से बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा संगठन की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन के सभी स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए।

एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सभी स्वयंसेवक 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर होने वाली ब्लैक आउट मॉकड्रिल में सम्मिलित होकर अपना सक्रिय योगदान देंगे। इस दिन पूरे प्रदेश में एक साथ ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार, आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें