बागपत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार प्राप्त करते शिक्षक।-
श्रावस्ती। विश्व शिक्षक दिवस पर सोमवार को बागपत के बड़ौत में चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनापुर के सहायक शिक्षक विवेक पटेल को सम्मानित किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश समेत मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, गुजरात, असम और जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कृष्ण पाल मलिक और महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत रहीं। विशिष्ट अतिथि एसपी सूरज राय और मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक धीरेंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। सम्मान मिलने पर शिक्षक विवेक पटेल ने प्रसन्नता जताई।