सीमा पर वाहन चालकों से पूछताछ करते पुलिस व एसएसबी के जवान।
श्रावस्ती। इंडो-नेपाल सीमा की सुरक्षा के लिए सोमवार को मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह के निर्देशन में सोमवार को पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा स्थित सागर गांव बॉर्डर पर पैदल गश्त की। इस दौरान सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों को रोककर उनके प्रपत्रों व यात्रा संबंधी विवरण की जानकारी ली। संयुक्त टीम ने सीमावती गांवों की पगडंडियों व जंगल के रास्तों की सुरक्षा भी परखी।