फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भ्रमण दल ने परखी एनआरसी की व्यवस्था

Thu, 30 Jul 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
एनआरसी का निरीक्षण करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे संभव अभियान 6.0 के तहत बृहस्पतिवार को भ्रमण दल ने जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का निरीक्षण किया। टीम ने केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार व्यवस्था, पौष्टिक आहार और स्वच्छता का जायजा लिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एनआरसी में 10 अति गंभीर कुपोषित (एसएएम) बच्चे भर्ती मिले, जिनका विशेषज्ञों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है। टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार, उन्हें दी जा रही चिकित्सीय देखभाल और पोषण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

नोडल अधिकारी डॉ. गोविंद शुक्ला ने बताया कि अति कुपोषित बच्चों का इलाज बेहतर तरीके से किया जा रहा है। एसीएमओ डॉ. उदयनाथ ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि कुपोषण खत्म करने के लिए अस्पताल में इलाज के साथ छुट्टी के बाद बच्चों की लगातार निगरानी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें