मनकौरा गांव में अजगर का रेस्क्यू करते वनकर्मी।
- फोटो : मनकौरा गांव में अजगर का रेस्क्यू करते वनकर्मी।
जमुनहा (श्रावस्ती)। ग्राम पंचायत मनकौरा निवासी बरसाती के अहाते में शुक्रवार की सुबह विशालकाय अजगर निकला। अजगर देख परिजन सहम गए और चीखते हुए ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। अजगर निकलने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने हरदत्त नगर गिरंट रेंज कार्यालय पर सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत कर अजगर को रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ा।