फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जिम्मेदारों से टूटी आस तो ग्रामीणों ने खुद भरा सड़क का गड्ढा

Tue, 12 Aug 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 बाबागंज मल्हीपुर मार्ग पर बने गड्ढे में ग्रामीणों ने डाले रोड़े।- संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग स्थित चमरपुरवा चौराहे पर सड़क पर बन आए गड्ढों को ग्रामीणों ने खुद ईंट डालकर भर दिया। हालांकि जिम्मेदारों की उदासीनता व लगातार हो रहे हादसों को लेकर ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश भी है।
विज्ञापन



चमरपुरवा के पास बने गड्ढे में गिरकर शनिवार को बहराइच के रिसिया क्षेत्र के जमादार गांव निवासी राजेश (28) गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उनका गंभीर हालत में इलाज जारी है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी गड्ढे में गिरकर दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।

इस समस्या को लेकर जमुनहा निवासी प्रवीण कुमार यादव ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर गड्ढे भरवाने की मांग की थी, लेकिन जिम्मेदारों ने इसे अनसुना कर दिया। ऐसे में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए ग्रामीणों ने खुद गड्ढे में ईंट व रोड़े डालकर उसे भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें