फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती की कटान से ग्रामीण हैरान, खेत जलमग्न

विज्ञापन
जमुनहा क्षेत्र में मार्ग पर बह रहा बाढ़ का पानी व नाव का सहारा ले रहे लोग - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। राप्ती नदी का जलस्तर दस सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से घट रहा है। नदी का पानी खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर नीचे आ चुका है। इसके बावजूद नदी के कछार में बसे गांवों में अब भी कटान व जलभराव की समस्या बनी हुई है। घटते जलस्तर के साथ कटान तेज होती देख कई गांवों के ग्रामीण अपने हाथों से अपने मकान को तोड़ कर मलबा सहित सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे हैं। वहीं भिनगा जमुनहा मार्ग पर अब भी बाढ़ का पानी होने के कारण आवागमन बाधित है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को भी कई हिस्सों में झमाझम बरसात हुई। लेकिन नेपाल के पहाड़ों पर बरसात न होने के कारण राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। जमुनहा के राप्ती बैराज पर नदी का जलस्तर दोपहर में 127.60 मीटर मापा गया। जो खतरे के निशान से दस सेंटीमीटर कम है। यहां नदी का जलस्तर दस सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से कम हो रहा है। घटते जलस्तर के साथ ही राप्ती नदी ने अपने किनारों पर कटान तेज कर दी है। वहीं भिनगा भंगहा मार्ग पर बाढ़ का पानी चलने के कारण अब भी आवागमन बाधित है। वहीं मधवापुर, भगवानुपर सहित कछार में बसे गांवों में सैकड़ों बीघा खेत अब भी जलमग्न हैं। इतना ही नही इन गांवों में नदी की कटान को देखते हुए किनारों पर बसें गांव में लोग अपने हाथों अपना मकान तोड़ कर सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे हैं। जबकि भंगहा क्षेत्र के गोंडरा राजावीरपुर से भंगहा बाजार का संपर्क सहित जमुनहा क्षेत्र के कई अन्य गांवों का संपर्क मार्ग कट जाने से ग्रामीणों के सामने आवागमन की समस्या भी उत्पन्न हो गई है।
डूबते युवक को ग्रामीणों ने बचाया
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पटना के मजरा वीरगंज नई बस्ती निवासी अखिलेश सोनी (14) पुत्र सुग्रीव सोनी गुरुवार शाम साइकिल से बाढ़ देखने गया था। मल्हीपुर भिनगा मार्ग स्थित सर्रा के पास पानी में तेज बहाव के कारण वह अचानक पानी में बहने लगा। वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पानी में छलांग लगाकर अखिलेश को बाढ़ के पानी में डूबने से बचाया। जबकि साइकिल का अभी कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

राप्ती बैराज पर शुक्रवार सुबह 8 बजे बजे जलस्तर 127.70 मीटर था। जबकि 9 बजे 127.60 मीटर पहुंच गया। इसके साथ ही नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है।
राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। ऐसे में बाढ़ का खतरा टल गया है। स्थिति सामान्य है, पानी तेजी के साथ निकल रहा है। -योगानंद पांडे, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें