फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: चौरी कोटिया के कोटेदार के खिलाफ ग्रामीण लामबंद

Fri, 12 May 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। चौरी कोटिया के कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। कोटेदार पर पैसा मांगने व घटतौली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम जमुनहा से शिकायत की है। मामले में एसडीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम चौरी कोटिया के ग्रामीणों ने एसडीएम जमुनहा प्रेम कुमार राय को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि उनके गांव का कोटेदार घटतौली करता है। पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को राशन देने के नाम पर पैसे की मांग की जाती है। कारण कोटेदार खाद्यान्न के उठान में किराए के नाम पर पैसा खर्च होने की बात कहता है। आरोप यह भी लगाया कि एक राजनीतिक दल से जुड़ा होने के कारण वह पार्टी की सदस्यता रसीद लेने का दबाव भी बनाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटे का लाइसेंस महिला के पास है जबकि संचालन उसका ससुर करता है। इस दौरान समीम खान, हजीजुर्ररहमान, जाकिर खान, वाजिद अली, नजमा, इमामूल, सफीकुल, रहीमा, फरीदा, मैसर जहां आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें