फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नारी सुरक्षा दल ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

Fri, 12 May 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सोनबरसा में महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी
विज्ञापन
श्रावस्ती। महिलाओं व युवतियों को उनके अधिकार व कानूनों की जानकारी देने के लिए थाना स्तर पर टीम गठित की गई है। टीम की ओर से विभिन्न स्थानों में जाकर महिलाओं व युवतियों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को टीम ने सिरसिया के गुलरा, सोनबरसा व बनकट में चौपाल लगाया।
विज्ञापन

सोनबरसा गांव में महिला आरक्षी संज्ञा भारती ने महिलाओं, युवतियों व बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्हें सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून तथा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। गुलरा में महिला आरक्षी अर्जिता देवी व सुषमा सिंह ने वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चिकित्सा सहायता 108, पुलिस कंट्रोल रूम 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। महिला आरक्षी सोनी देवी ने समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर का सहयोग लेने की बात कही। इसके साथ ही टीम की ओर से गिलौला, इकौना, हरदत्त नगर गिरंट व रतनापुर सहित अन्य स्थानों में चौपाल का आयोजन कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें