फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ग्रामीणों ने लाइनमैन पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
मोहम्मदपुर गांव में यहीं पर खंभा खड़ा करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

विज्ञापन
गिलौला। गिलौला क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में मंगलवार को 11 हजार की हाईटेंशन लाइन की करंट से दो लोगों की मौत के मामले में ग्रामीणों ने गांव के संविदा लाइनमैन गौरी शंकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बीते कई दिनों से बिजली व्यवस्था बहाल कराने के लिए विद्युत उपकेंद्र गिलौला का चक्कर लगा रहे थे।
संविदा लाइनमैन गौरी शंकर ने सुविधा शुल्क जमा कराकर विद्युत पोल उपलब्ध करवाया था। सोमवार को ग्रामीण निजी वाहन से पोल लेकर गांव आए थे। मंगलवार दोपहर में लाइनमैन ने शट डाउन लेने का आश्वासन दिया और ग्रामीणों से स्वयं पोल खड़ा करने को कहा। ग्रामीण पोल लगा रहे थे कि इसी दौरान हादसा हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अगर लाइनमैन मौके पर होता और सच में शट डाउन लिया होता, तो दो लोगों की जान नहीं जाती।
विज्ञापन




लगातार बेहोश हो रही वेद कुमार की पत्नी पूनम
करंट लगने से मृत वेद कुमार कथावाचन कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके दो बेटे सर्वेश पाठक, आदर्श पाठक व बेटी आशा है। बच्चों में 16 वर्षीय आशा सबसे बड़ी हैं। पिता बाबूलाल व राधा देवी के भरण पोषण की जिम्मेदारी भी वेद कुमार पर ही थी। वेद कुमार की मौत के बाद से उनकी पत्नी पूनम थोड़ी-थोड़ी देर पर बेहोश हो रही हैं। वहीं, मृतक सचिन मिश्रा लखनऊ स्थित कॉलेज से पॉलीटेक्निक की पढ़ाई करते थे। सचिन के पिता दिनेश किसान हैं और उनकी मां सोना देवी शिक्षामित्र हैं। मृतक सचिन के बड़े भाई सौरभ ने बताया कि सचिन का अभी विवाह नहीं हुआ था।


ग्रामीण स्वयं विद्युत पोल लगा रहे थे। विभाग को कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इस दौरान विद्युत पोल 11000 की हाईटेंशन लाइन को छू गया और दो लोगों की मौत हो गई। जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

- प्रवेंद्र सिंह, एसडीओ


मौके पर जांच की है। मृतकों के परिजनों को सहायता राशि दिलवाई जाएगी। साथ ही हादसे की निष्पक्ष जांच करवाकर अगर कोई दोषी मिलता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
- रवेंद्र कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें