फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ग्राम प्रधान पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप

Sun, 11 Jun 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला के किशुनपुर चंदन भारी के पूर्व प्रधान मयाराम यादव ने डीएम से मिलकर उन्हें एक शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें उसका आरोप है कि मौजूदा ग्राम प्रधान उससे राजनीति द्वेष रखते हैं। इसके कारण उन्होंने बाबूपुरवा में गावट मंदिर से लखहिया पक्की रोड तक, जूनियर हाई स्कूल किशुनपुर चंदन भारी से बाबूपुरवा तक मिट्टी पाट कर सड़क व खड़ंजा निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इतना ही नहीं ग्राम प्रधान पर पुराने पंचायत भवन का ईट दरवाजा व खिड़की साढ़े तीन लाख रुपये में अपने चहेते को देने, पूर्व में लगे ईंट को उखड़वा कर गायब कराने सहित अन्य आरोप लगाया है। वहीं इस संबंध में ग्राम प्रधान जैतूना ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें