फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विजय यादव ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

Mon, 23 Nov 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी की उपा​धि प्राप्त करते डॉ. विजय।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला विकासखंड के रानीपुर रेड़गवा निवासी डॉ. विजय यादव ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। 20 नवंबर को विश्वविद्यालय के 103वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में उन्हें उपाधि प्रदान की गई।
विज्ञापन

विजय ने नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गिलौला से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद किरोड़ीमल कॉलेज से बीए ऑनर्स और एमए किया। यूजीसी नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के साहित्य पर शोध किया। हंसराज कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रमा के निर्देशन में हुए शोध के लिए उन्हें सामाजिक न्याय मंत्रालय से करीब 32 लाख रुपये की राष्ट्रीय फेलोशिप मिली। वर्तमान में वह किरोड़ीमल कॉलेज में अतिथि सहायक प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें