श्रावस्ती। कोषागार में तैनात लेखाकार विजय कुमार रस्तोगी को सहायक कोषाधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार यादव ने बताया है कि कोषागार लेखाकारों को सहायक/उपकोषाधिकारी वेतन बैंड 9300-34800 रुपये, ग्रेड वेतन 4800 रुपये पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स 47600-151100, लेवल आठ में नियमित रूप से पदोन्नति प्रदान की गई है।