फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्कता जरूरी

Sun, 22 Oct 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति फेज- 4 के तहत पुलिस जिले में चौपाल का आयोजन करवा रही है। इसी क्रम में शनिवार को विद्यालयों में बच्चों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। वहीं कम्युनिटी पुलिसिंग व महिला सशक्तिकरण के लिए महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता के लिए भी अभियान चला।
विज्ञापन


एसपी प्राची सिंह के नेतृत्व में शनिवार को जगतजीत इंटर काॅलेज, लव विद्यापीठ खरगौरा, तपसी इंटर कॉलेज बाबू विश्वनाथ इंटर कॉलेज व चौधरी महाजन गौरव पब्लिक इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचने व साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 के बारे में जानकारी दी।
बताया कि साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है। इस दौरान जगतजीत इंटर कॉलेज में प्रभारी निरीक्षक इकौना महिमा नाथ उपाध्याय ने कहा कि फेसबुक पर अनजान लोगों से दोस्ती न करें। ऑनलाइन लॉटरी, इनाम व सरकारी आवास के लालच में जालसाज के कहने पर कोई धन जमा न करें। फ्री योजना के लालच में आकर किसी को भी अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड न दें। यदि आपके साथ साइबर अपराध हो तो 24 घंटे के भीतर 1930 नंबर पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें