फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बारिश में निकली विघ्नहर्ता की विसर्जन यात्रा

Fri, 25 Sep 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना नगर में विसर्जन जुलूस में शामिल श्रद्धालु
विज्ञापन
इकौना। तराई में जारी झमाझम बारिश के बीच शुक्रवार को इकौना कस्बे में गणपति बप्पा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान इकौना कस्बे में स्थापित आधा दर्जन से अधिक भगवान गणेश की प्रतिमाओ का विसर्जन किया गया। गाजेबाजे के साथ निकली की भव्य शोभायात्रा के दौरान कस्बे की बाजार और मोहल्ले विघ्नहर्ता के जयकारों से गुंजायमान रहे। बारिश के बीच सैकड़ों श्रद्धालु अबीर- गुलाल उड़ाते और नृत्य करते नजर आए।
विज्ञापन


विसर्जन यात्रा मोहल्ला कबीर नगर दुर्गा मंदिर से सभासद जितेंद्र कंथरा, सचिन कंथरा, गुड्डू गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई। विसर्जन यात्रा में नगर के विभिन्न वार्डों में स्थापित श्री गणेश प्रतिमा शामिल हुईं। विसर्जन में व्यापारी संतोष कुमार गुप्ता सहित अन्य ग्रामीण जिन्होंने अपने घरों के मंदिरों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की थी, वो भी शामिल हुए। इस दौरान बच्चा पार्टी बेचू बाबा, आजाद नगर दुर्गा मंदिर आदि की महिलाएं, पुरुषों और बच्चों ने मुख्य मार्गों पर गाजे बाजे के साथ अबीर-गुलाल उड़ाया। यात्रा के दौरान गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना जैसे भजन गूंजते रहे। सुरक्षा में थाना प्रभारी परमानंद तिवारी, कस्बा प्रभारी विशाल यादव, रामदुलारे यादव, विनोद यादव, राजेश यादव आदि तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें