फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विहिप कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका

Sun, 20 Apr 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट गेट पर प​श्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंकते विहिप कार्यकर्ता।
विज्ञापन
श्रावस्ती। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से नाराज विहिप कार्यकर्ताओं ने शनिवार को निरीक्षण भवन से कलेक्ट्रेट गेट तक पैदल मार्च किया। इस दौरान गेट के सामने ममता बनर्जी का पुतला दहन किया और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संजय कुमार को ज्ञापन सौंपकर वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में विभाग मंत्री अजय जयसवाल ने आरोप लगाया कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में बंगाल को हिंसा की आग में जलाया जा रहा है। हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। मुर्शिदाबाद से प्रारंभ हुई यह हिंसा अब पूरे बंगाल में फैल चुकी है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने, हिंसा की जांच कराने, बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उनको निष्कासित करने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में कृष्ण देव सिंह, विशाल श्रीवास्तव, अश्वनी मौर्य, धर्मेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, रघुपति पांडेय, राजेश सोनी, कन्हैया लाल, सत्य प्रकाश, रवि कुमार, जोगेंद्र पटवा व पवन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें