श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे गति पकड़ती जा रही हैं। मंगलवार से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को वृहद रूप से चलाया जाएगा। इसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन करेंगे।
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य 19 अगस्त से 29 सितंबर तक चलाया जा रहा है। कई मतदाताओं ने नाम बढ़ाने व संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। 34 आवेदन मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए, 21 लोगों ने नाम, पता व लिंग आदि के संशोधन के लिए तथा एक व्यक्ति ने नाम विलोपित करने के लिए आवेदन किया है।
अभियान के तहत संबंधित बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची में संशोधन का काम करेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश चरण आर्य ने बताया कि सभी बीएलओ को घर-घर जाकर पुनरीक्षण का निर्देश दिया गया है। यह अभियान 29 सितंबर तक चलेगा।