फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नियम दरकिनार कर फर्राटा भर रहे वाहन

Wed, 05 Apr 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में यातायात नियमों की अवहेलना लगातार जारी है। यहां भार वाहनों पर सवारी तो सवारी वाहनों पर सामान लादा जा रहा है। इतना ही नहीं ओवरलोड व ओवर हाइट वाहनों पर लदे सामानों के ऊपर सवारियां बैठाकर लाया ले जाया जा रहा है। इसके बावजूद पुलिस व परिवहन विभाग पूरी तरह से मौन हैं।
विज्ञापन


आए दिन हो रही मार्ग दुर्घटनाओं में ज्यादातर कारण यातायात नियमों की अनदेखी व ओवरलोडिंग बताई जा रही है। इसके बावजूद जिले में इस पर लगाम नहीं लग पा रही है। बौद्ध परिपथ हो अथवा फोरलेन या फिर अन्य प्रमुख मार्ग, सभी जगह नियमों की अनदेखी जारी है।

एक तरफ जहां यात्री वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के बावजूद उन पर सामान लादा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ ओवरलोड व ओवर हाइट वाहनों पर लदे सामान के ऊपर सवारी बैठाकर लाया ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं मैजिक, मैक्स, टैंपो आदि के पायदान पर भी सवारियों को खड़ाकर फर्राटा भरा जा रहा है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है। इसके बावजूद कार्रवाई न किए जाने के कारण जिले में यातायात नियमों की अवहेलना जारी है।
विज्ञापन


इससे पुलिस व परिवहन विभाग की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। वहीं जिले में चलने वाला वाहन चेकिंग अभियान दो पहिया वाहन तक ही सिमटा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें