फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: त्योहारी सीजन में चढ़े सब्जियों के दाम

Mon, 02 Mar 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 ​​भिनगा में सोमवार को दुकान में सजीं स​ब्जियां। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। सहालग व त्योहारों के चलते सब्जियों के दाम में इजाफा हो गया है। ऐसे में लोगों को सब्जी खरीदने के लिए जेब अधिक ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


त्योहार हो या सहालग, इनका असर सब्जियों के दाम पर जरूर दिखता है। ऐसे में दाम आसमान छूने लगते हैं। होली पर ज्यादातर घरों में कटहल की सब्जी बनाने की परंपरा है। ऐसे में दुकानदार भी मौके का फायदा उठाने में पीछे नहीं हैं। इन दिनों 60 से 90 रुपये किलो तक कटहल बिक रहा है।

करेला 100 रुपये किलो तो लौकी 60 रुपये किलो तक बिक रही है। सब्जी व्यवसायी बादशाह खान बताते हैं कि सहालग के चलते मंडी में ही सब्जियों की थोक बिक्री हो जाती है। इससे सब्जियां कम मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
ये हैं सब्जियाें के दाम
भिनगा बाजार में फूल गोभी 30 रुपये किलो, पत्ता गोभी 25 रुपये किलो, बैंगन 50 से 60 रुपये किलो, गाजर 40 से 50 रुपये किलो, हरी मिर्च 120 रुपये किलो, शिमला मिर्च 70 रुपये किलो, कद्दू 35 रुपये किलो व टमाटर 30 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें