फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय बनवाने में अनियमितता मिलने पर वीडीओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला के बागवानी गांव का सीडीओ, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सहित डीपीआरओ ने निरीक्षण किया था। जहां शौचालय निर्माण में अनियमितता दिखने पर डीपीआरओ ने यहां तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी से शौचालय निर्माण से संबंधित अभिलेख तलब किया था। जिसे उपलब्ध न कराने पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि गिलौला के बागवानी ग्राम में सामुदायिक शौचालय व अन्य कार्यों का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान इन पर खर्च हुई राशि का अभिलेख ग्राम पंचायत अधिकारी से मांगा गया था। जिसे उसके द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया। इतना ही नहीं सीडीओ के निरीक्षण में पंचायत भवन मरम्मत कार्य न कराने के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी बुझई का वेतन बाधित किया गया था। इसके बावजूद उसके द्वारा मरम्मत कार्य पूरा नहीं कराया गया।
इतना ही नहीं जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा ग्राम पंचायत भिठिया चिचड़ी का निरीक्षण किया गया। जिसमें चार सीटर सामुदायिक शौचालय निर्माण में कई खामियां मिली थीं। इस पर 11 मई को ग्राम पंचायत अधिकारी बुझई से स्पष्टीकरण मांगा गया था। जिनके द्वारा न तो स्पष्टीकरण दिया गया और न ही कमियों को ठीक कराकर उसकी फोटोग्राफ उपलब्ध कराई गई। इतना ही नहीं उसके द्वारा सामुदायिक शौचालयों में शासन की अपेक्षा के अनुसार कार्य न करने, केयर टेकर को लंबे समय तक मानदेय का भुगतान न करने पर भी स्पष्टीकरण मांगा गया था। जिसका जवाब उसे द्वारा नहीं दिया गया था। स्वयं मैने मोहम्मदपुर का निरीक्षण किया। जहां पंचायत भवन पर कब्जा मिला। यहां चार सीटर सामुदायिक शौचालय निर्माण में कई खामियां मिलीं। इस पर स्पष्टीकरण मांगा गया। जिसका जवाब न देने पर ग्राम पंचायत अधिकारी बुझई को निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान उसे महंगाई भत्ता नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें